समाजवादी पार्टी द्वारा सिद्धार्थनगर में आयेाजित किया गया पाल सम्मान समारोह

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय स्थित समाजवादी अध्ययन केंद्र में पाल समाज का सम्मान समारोह आयोजन समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मणेन्द्र मिश्रा के संयोजन में हुआ। आयोजन में अहिल्या बाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। आयोजक श्री मणेन्द्र मिश्रा ने मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल को अंग वस्त्र और शोहरतगढ़ विधानसभा के वरिष्ठ नेता श्री राजेन्द्र पाल ने माता अहिल्या बाई होलकर का स्मृति चिन्ह भेंट किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल ने कहा कि पाल समाज की लोककथाओं और गीतों में आज भी उनके राजाओं, वीरों और पशुपालन संस्कृति की झलक मिलती है। आधुनिक युग में पाल समाज एक संगठित और प्रगतिशील समाज के रूप में उभर रहा है, जो शिक्षा, राजनीति, और व्यापार के क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहा है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने पाल समाज को राजनैतिक महत्व एवं प्रतिनिधित्व देने का कार्य प्रमुखता से किया है। आगामी विधानसभा चुनाव में पाल समाज एकजुट होकर समाजवादी सरकार बनाने का कार्य करेगा।
बृजभूषण तिवारी सभागार में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में हाथ उठाकर 2027 में श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
सम्मान समारोह के संयोजक श्री मणेन्द्र मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल के हाथों से पाल समाज के 200 लोगों को गमछा प्रदान कर सम्मानित किया। जिनमें प्रमुख रूप से राम तीरथ पाल,राम लखन पाल,संतराम पाल, समपूरन पाल,किशन पाल,धर्म पाल ,मंगरू पाल , घनश्याम पाल सहित पाल समाज के अन्य लोगों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर सर्वश्री जिला अध्यक्ष सर्वश्री लाल जी यादव सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *