दीपों से जगमगाया लखनऊ, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ भव्य दीप प्रज्वलन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा गुरुवार को सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ महानगर के सभी बूथों और निर्धारित स्थलों पर भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में लाखों दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

झूलेलाल वाटिका में प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, संजय राय, राहुल वाल्मीकि, धनश्याम दास अग्रवाल की उपस्थिति में एक हजार से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। आलमनगर पुल के नीचे कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने दीप प्रज्वलित किया वही सेंट्रल पार्क, समर विहार में भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम हुआ।

फूलवाली पार्क, राजाजीपुरम वार्ड में विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान तथा जस्टिस ऋतुराज अवस्थी के आवास के समीप निर्धारित स्थल पर सांसद संजय सेठ की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित किए गए।

कुड़ियाघाट में विधायक डॉ. नीरज बोरा, लक्ष्मण मेला मैदान स्थित छठ घाट पर विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा की मौजूदगी में दीप प्रज्वलन हुआ। शिवाजी पार्क, इंदिरानगर में विधायक ओपी श्रीवास्तव तथा राधा निकुंज पार्क, खारिका द्वितीय वार्ड में विधायक राजेश्वर सिंह की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित किए गए।

इस दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। दीपों की रोशनी से विभिन्न आयोजन स्थल जगमगा उठे और वातावरण उत्सवमय हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और जनसेवा के संकल्प के रूप में मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *