यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर प्रांतीय उपाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय के नेतृत्व में व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम से मुलाकात कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन सौंपा।इस ज्ञापन के माध्यम से आगामी 15 अक्टूबर से UPI में लेनदेन पर MDR लागू करने के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने तथा छोटे व फुटकर व्यापारियों को इससे पूरी तरह मुक्त रखने की पुरजोर मांग की गई।प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे भूपेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में डिजिटल पेमेंट क्रांति आई है और UPI ने देश के आम नागरिकों,छोटे दुकानदारों व उपभोक्ताओं के लिए भुगतान प्रक्रिया को अत्यंत सरल,पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया है।वहीं दूसरी तरफ देश का व्यापारी वर्ग डिजिटल इंडिया अभियान को मजबूती प्रदान करने में हमेशा अग्रणी रहा है।लेकिन 15 अक्टूबर से 2,000 रुपए से अधिक के UPI लेन-देन पर MDR शुल्क लागू होने की व्यवस्था से छोटे,मध्यम एवं फुटकर व्यापारियों के बीच गहरा संशय और आर्थिक चिंता व्याप्त हो गई है।इस दौरान व्यापारियों ने सांसद के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा जिस पर सांसद सतीश गौतम ने व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे व्यापारियों की इस न्यायसंगत एवं व्यावहारिक चिंता से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत कराएंगे और इसका उचित समाधान कराने का पूरा प्रयास करेंगे।व्यापारियों के इस प्रतिनिधिमंडल में महानगर अध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय,महामंत्री ठा.राजीव सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल भगत, पवन किराना,आलोक वात्सल्य, संजीव मित्तल,सुशील कौशिक, विकल अग्रवाल,गिरीश शर्मा,अमित शर्मा,विष्णु ठाकुर,गोविन्द कुमार, टिंकू सरदार,धुर्वेश चन्द्र वार्ष्णेय, दीपेश वार्ष्णेय,गुरुशरण वार्ष्णेय और भगवती प्रसाद आर्य स्क्रेप वाले समेत अनेक व्यापारी बंधु मुख्य रूप से उपस्थित रहे।