यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
अलीगढ़ महानगर के सिद्धपीठ सारसौल साईं मंदिर पर रविवार को निशुल्क नेत्र एवं दंत परिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसका यहां पर सैकड़ों मरीजों ने लाभ उठाया।आपको बता दें कि यहां पर अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक ये कैंप मस्कट परिवार की ओर से उनके पिता की पुण्य स्मृति में लगाया गया जिसका उदघाटन मस्कट परिवार के प्रमुख राजेश अग्रवाल और राकेश अग्रवाल द्वारा किया गया जहां पर आचार्य रमेश अवस्थी ने विधि विधान के साथ पूजन कराया।इस कैम्प में डॉ.हर्ष गर्ग ने सेवा प्रदान की और मरीजों की जाँच की साथ ही यहां पर सैकड़ों मरीजों ने इस कैंप का लाभ उठाया जिनकी यहां पर ना सिर्फ जाँच हुई बल्कि कुछ मरीजों के निःशुल्क मोतियाबिंद के ऑपेरशन भी कराए गए और मरीजों को निःशुल्क चश्मे भी वितरित किए जायँगे।खास बात ये है कि साईं मंदिर में संचालित जन रसोई में सभी मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी रखी गई।इस कैंप के दौरान यहां पर संत निवास निरंकारी सेवा दल से शिवम शर्मा,भूपेंद्र,सरस्वती,सुनीता, मुन्नी,रमेश चंद,मूल चंद के साथ साथ सत्य साई सेवा दल से प्रकाश वीर शर्मा और राजेश्वरी देवी ने व्यवस्था संभाली जबकि इस कैम्प को सफल बनाने में मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष धर्म प्रकाश अग्रवाल,रवि प्रकाश अग्रवाल, ललित प्रकाश अग्रवाल,प्रदीप अग्रवाल,गिरीश गोविल,साहिल मित्तल,विदित अग्रवाल,रोहित कोचर,संदीप सागर और राजेश जैन का विशेष सहयोग रह