दिल्ली कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी तथा प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में बड़ी संख्या में अन्य पार्टी केलोगों ने ग्रहण की कांग्रेस पार्टी की सदस्यता

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

दिल्ली ए आई सी सी मुख्यालय में प्रभारी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग, राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की उपस्थिति में कई प्रमुख नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रहे प्रदीप बालियान , त्यागी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिशांत त्यागी , एडवोकेट जराफत रानियाँ, किसान नेता शेर सिंह भानु और बलराज भाटी जी के साथ युवा नेता श्री लोकेश भाटी जी ने भी कांग्रेस का दामन थामा।

इस खास अवसर पर राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिम जोन प्रभारी संजीव आर्या और माननीय सांसद श्री इमरान मसूद जी की भी विशेष उपस्थिति रही।

लोकेश भाटी जी, जो एक युवा और अत्यंत सक्रिय राजनीतिक कार्यकर्ता रहे हैं, कुछ व्यक्तिगत कारणों से पिछले कुछ समय से सक्रिय राजनीति और संगठनात्मक गतिविधियों से दूर थे। अब उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी का हाथ थामकर अपने सक्रिय राजनीतिक जीवन में वापसी की है।

कांग्रेस परिवार में शामिल हुए सभी सम्मानित साथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है! आपकी उपस्थिति से पार्टी और जन-आंदोलन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *