स्वच्छता व्यवस्था की जानकारी लेने लखनऊ पहुंची उत्तराखंड की टीम

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

– महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल से की मुलाकात, लखनऊ नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था और कार्यप्रणाली की ली जानकारी

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश में तीसरा स्थान प्राप्त करने के बाद उत्तराखंड के विभिन्न नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की टीम लखनऊ पहुंची। 23 से 25 सितंबर तक चल रहे इस भ्रमण के दौरान टीम ने लखनऊ नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था और किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

*महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल से हुई मुलाकात*
उत्तराखंड से लखनऊ आई टीम ने महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी से मुलाकात की। महापौर जी ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का स्वागत किया तथा लखनऊ में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों और अनुभवों की जानकारी साझा की।

इस दौरान घर-घर कूड़ा उठाने, कूड़े को घर पर ही अलग करने, पुराने कूड़े के निस्तारण, गंदे पानी के प्रबंधन और कूड़े से उपयोगी वस्तुएं तैयार करने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

इस मौके पर कार्यकारिणी उपाध्यक्ष श्री सुशील तिवारी ‘पम्मी’ जी, नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार जी, अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव जी समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

*उत्तराखंड के विभिन्न नगर निकायों के प्रतिनिधि रहे शामिल*
उत्तराखंड से आई टीम में महापौर, नगर निगम अल्मोड़ा श्री अजय वर्मा; प्रभारी सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम काशीपुर श्री विनोद लाल; अवर अभियंता, नगर पालिका परिषद गंगोलीहाट श्री सचिन कुमार उप्रेती; अवर अभियंता, नगर पालिका परिषद भवाली श्री सौरभ बिष्ट; सफाई निरीक्षक, नगर पालिका परिषद भीमताल श्री मुकुल कुमार; सफाई निरीक्षक, नगर निगम हल्द्वानी श्री कार्तिक कुमार; सफाई निरीक्षक, नगर निगम काशीपुर श्री मो. इकबाल हुसैन; सफाई निरीक्षक, नगर पालिका परिषद नैनीताल श्री आकाश कुमार; सफाई निरीक्षक, नगर पालिका परिषद रामनगर श्री सुधेश कुमार; सफाई निरीक्षक, नगर निगम रुद्रपुर श्री आशीष शर्मा; पार्षद, नगर निगम हल्द्वानी श्री धीरज पाण्डे; पार्षद, नगर निगम हल्द्वानी श्री राजेश पंत; सिटी मिशन मैनेजर, नगर निगम हल्द्वानी डॉ. आई.पी. पंत; अवर अभियंता, नगर पालिका परिषद नैनीताल श्री विपिन चन्द्र तथा पर्यावरण अभियंता, नगर निगम काशीपुर श्री प्रमोद जोशी शामिल रहे।

*शिवरी प्लांट में नारियल के खोल से बनने वाले उत्पादों की सराहना*

भ्रमण के दौरान टीम ने शिवरी स्थित कूड़ा प्रसंस्करण प्लांट का भी अवलोकन किया। यहां नारियल के खोल से बनाए जा रहे विभिन्न उपयोगी उत्पादों के बारे में जानकारी ली। टीम ने कूड़े का उपयोग कर उपयोगी वस्तुएं तैयार करने की इस पहल की सराहना की और अपने-अपने शहरों में भी इस तरह की व्यवस्था लागू करने पर जोर दिया।

*निर्माण एवं विध्वंस कचरे से बनाए जा रहे उत्पादों को भी सराहा*
टीम ने निर्माण एवं विध्वंस कचरा संयंत्र का भी निरीक्षण किया। यहां निर्माण और तोड़फोड़ से निकलने वाले कचरे से तैयार किए जा रहे विभिन्न उपयोगी उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उत्तराखंड की टीम ने इस कार्य की सराहना करते हुए इसे अपने-अपने शहरों में लागू करने की दिशा में काम करने पर जोर दिया।

*लखनऊ की स्वच्छता व्यवस्था को समझा*
भ्रमण के दौरान उत्तराखंड की टीम को लखनऊ में घर-घर कूड़ा उठाने, कूड़े को स्रोत पर अलग करने, ठोस कचरा प्रबंधन, पुराने कूड़े के निस्तारण, गंदे पानी के प्रबंधन तथा कचरे से उपयोगी उत्पाद तैयार करने सहित स्वच्छता से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *