यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय संवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ के तहत रविवार को भाजपा लखनऊ महानगर के विभिन्न मंडलों के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम का श्रवण किया। महानगर में संगठन के बूथ स्तर तक सक्रिय जनसंपर्क और कार्यकर्ता सहभागिता का दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।
मध्य-1 मंडल के बूथ संख्या 253, हलवासिया कोर्ट हजरतगंज में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संजय राय, कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी उपस्थित रहे। उत्तर-4 मंडल के बूथ संख्या 282, पुरनिया कार्यालय सीतापुर रोड पर प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह, विधायक डॉ नीरज बोरा, महानगर महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल की उपस्थिति रही। कैंट-2 के बूथ संख्या 121 पर प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान, पूर्व-1 मंडल के बूथ संख्या 414,विरामखंड-2/174 गोमतीनगर में विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव,सरोजनी नगर मण्डल में राज्यसभा सांसद बाबूलाल,उत्तर मण्डल 1 के बूथ नंबर 52 महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव मुख्य अतिथि रहे।
पूर्व-3 मंडल के बूथ संख्या 312, भाजपा महानगर कार्यालय में मंत्री असीम अरुण, सरोजनीनगर दक्षिण-2 के बूथ संख्या 441, विनोद मौर्य के आवास बंगला बाजार में विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह, जबकि कैंट-1 के बूथ संख्या 153 पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ सुनी।
उत्तर-3 के बूथ संख्या 200 पर क्षेत्रीय मंत्री अंकित सिंह चंदेल, मध्य-4 के बूथ संख्या 149 पर विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा तथा बूथ संख्या 26 पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा उपस्थित रहे। पश्चिम-1 के बूथ संख्या 119 पर प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, पूर्व-4 मंडल कार्यालय पर डॉ. विवेक सिंह तोमर उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ।