सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य इंदु प्रकाश की पत्नी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में ग्रहण की कांग्रेस पार्टी की सदस्यता

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

आज लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश की राजनीति और समाज सेवा से जुड़ा एक बेहद महत्वपूर्ण पड़ाव देखने को मिला। देश के सुप्रसिद्ध एवं अग्रणी ज्योतिषाचार्य इंदु प्रकाश मिश्रा जी की धर्मपत्नी श्रीमती स्मिता मिश्रा जी ने आज आधिकारिक रूप से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने उन्हें एवं उनके साथ आए तमाम साथियों और सहयोगियों को पार्टी का पटका पहनाकर संगठन में सहर्ष शामिल कराया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व नेता विपक्ष राहुल गांधी जी के नेतृत्व, ‘न्याय अभियान’ और पार्टी की दूरदर्शी नीतियों से प्रेरित होकर श्रीमती स्मिता मिश्रा जी एवं उनके समर्थकों ने देश व राज्य के नवनिर्माण के लिए कांग्रेस पार्टी में अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है।

इस महत्वपूर्ण सदस्यता ग्रहण समारोह के दौरान कांग्रेस के जॉइनिंग प्रभारी श्री नितिन , शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमित राय , पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला जी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं प्रमुख पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *