यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आदरणीय अखिलेश यादव जी के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जनपद मुजफ्फरनगर पहुँचा। जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खरड़ में कुछ दिन पूर्व 80 वर्षीय बुजुर्ग जय सिंह कश्यप की दबंगों द्वारा पीट-पीर कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल इसी संबंध में पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करने तथा घटना की जानकारी लेने के लिए ग्राम खरड़ जाना चाहता था लेकिन पुलिस-प्रशासन ने प्रतिनिधिमंडल को गांव में जाने की अनुमति नहीं दी और गांव की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया।
समाजवादी पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात किए बिना वापस लौटने से इनकार कर दिया। जिसके बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवार के सदस्यों को निरीक्षण भवन बुढ़ाना बुलाया, जहां सपा प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाक़ात कर घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर समाजवादी पार्टी की ओर से पीड़ित परिवार को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा।
श्री हाजी फजलूर्रहमान पूर्व सांसद सहारनपुर ने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए इस प्रकार की घटना को गंभीर चिंता का विषय बताया तथा घटना की निष्पक्ष जाँच कराकर पीड़ित परिवार को न्याय देने व परिवार की सुरक्षा की माँग की। पूर्व सांसद हाजी फजलूर्रहमान ने प्रतिनिधिमंडल को गांव में जाने से रोके जाने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों का पीड़ित परिवार से मिलना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है।
श्री राजपाल कश्यप प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ व श्री मांगेराम कश्यप पूर्व राज्यमंत्री, प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी ने कहा कि पीड़ित परिवार की बात को सुना जाना चाहिए और मामले में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर पीड़ित परिवार की स्थिति जानने आया है। परिवार ने जो बातें प्रतिनिधिमंडल के सामने रखी हैं, उन्हें पार्टी स्तर पर गंभीरता से लिया जाएगा।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यगण श्री जिया चौधरी जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर, श्री विनयपाल प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी, श्री धनवीर सिंह कश्यप विशेष आमंत्रित सदस्य समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश, अकरम खान विधानसभा अध्यक्ष बुढ़ाना के अतिरिक्त श्री सत्येन्द्र पाल वरिष्ठ नेता समाजवादी पार्टी, मास्टर सुशील कश्यप, नौशाद अहमद सभासद नगर पंचायत बुढ़ाना, शहजाद इंजीनियर, अब्दुल्लाह, शकील जैदी, अजहर खान जिला उपाध्यक्ष सपा मुजफ्फरनगर, अनीता कश्यप प्रदेश सचिव सपा महिला सभा, डॉ बीनू कश्यप, नवाब इम्तियाज कुरैशी, आसिफ कुरैशी, राजू पांचाल, कुलदीप कश्यप, मास्टर यशपाल कश्यप, जॉनी कश्यप, लोकेश कश्यप, जल सिंह फौजी, सोनू कश्यप, रवि कश्यप, रोहित कश्यप, आदेश कश्यप, मास्टर चुन्नू कश्यप, डॉ नरेश कश्यप, सैयद हस्सान पीआरओ व मीडिया प्रभारी पूर्व सांसद आदि उपस्थित रहे