यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
आज मथुरा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के छात्र संगठन एन एस यू आई द्वारा प्रारंभ 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र हितों, युवाओं की समस्याओं और छात्र संवाद को लेकर चर्चा हुई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव कोमल चौधरी एन एस यू आई की पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस, बुंदेलखंड की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती करिश्मा ठाकुर सहित प्रवीण ठाकुर, महेश पाठक, रोहित राणा, राजन पाठक, हर्ष चौरसिया एवं दुर्गेश पटेल उपस्थित रहे।
कांग्रेस छात्र हितों की आवाज़ बुलंद करने, युवाओं के सवालों को उठाने और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।