यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
लखनऊ आगमन पर केंद्रीय गृह मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी का आत्मीय स्वागत कर स्वयं को अभिभूत एवं गौरवान्वित अनुभव किया : डा. राजेश्वर सिंह
लखनऊ। सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने लखनऊ आगमन पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के संबोधन को संगठन के लिए मार्गदर्शक संदेश और मिशन-2027 का विजय मंत्र बताया। उन्होंने कहा कि माननीय गृह मंत्री जी का मार्गदर्शक संदेश हम सभी के लिए ब्रह्मवाक्य है, जिसे आत्मसात कर प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ चुनावी तैयारियों में जुटना चाहिए। उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का संकल्प अंगद के पांव की तरह अडिग है, जिसे संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता के विश्वास से साकार किया जाएगा। व्यक्तिगत अपेक्षाओं और मतभेदों से ऊपर उठकर संगठन की विजय, जनसेवा और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देना हम सभी का दायित्व है।