यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश से राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी अंगद का पांव है, जिसे कोई हिला नहीं सकता। उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ताओं के दम पर अगले 30 साल तक बीजेपी की सरकार रहेगी।
*वोट चोरी के आरोपों पर राहुल-अखिलेश को खुली चुनौती*
अमित शाह ने कहा, “मैं राहुल गांधी और अखिलेश यादव को चुनौती देता हूं कि आइए संसद में वोट चोरी पर चर्चा करते हैं। विशेष सत्र का आयोजन करते हैं। हम जवाब देने को तैयार हैं, लेकिन ये लोग संसद में चर्चा नहीं करेंगे।”
शाह ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जब कोई टीम मैच हारती है तो अपनी प्रैक्टिस सुधारती है, लेकिन राहुल गांधी और उनके सहयोगी हारने के बाद अंपायर पर ही सवाल उठाने लगते हैं।
*राम मंदिर के मुद्दे पर सपा को घेरा*
अमित शाह ने राम मंदिर आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा, “हमने राम के लिए गोलियां खाईं और समाजवादी पार्टी ने गोलियां चलवाईं।”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजनीति को जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त करने का काम किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए शाह ने कहा कि योगी सरकार के अच्छे शासन से उत्तर प्रदेश में बीजेपी की लोकप्रियता बढ़ी है !!