यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
बहरोड़ विधायक स्व. डॉ. जसवंत यादव के निधन पर आज उनके पैतृक गांव पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया।
जसवंत जी और मैंने लगभग 25-30 वर्षों तक साथ राजनीति में काम किया। मैंने उन्हें एक कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करते हुए एक नेता के रूप में स्थापित होते देखा। जनता को साथ लेकर चलने की उनकी क्षमता और अपने सिद्धांतों पर अडिग रहने का उनका साहस उन्हें एक अलग पहचान देता था।
उनका निधन भारतीय जनता पार्टी के लिए तो एक बड़ी क्षति है ही, मेरे लिए भी यह व्यक्तिगत रूप से अपूरणीय क्षति है। उनके साथ जुड़ी स्मृतियां और उनका जनसेवा का भाव सदैव मेरे मन में जीवित रहेगा। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति और संबल प्रदान करें।