यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
– 74 स्ट्रीट लाइट पोल, 4 हाईमास्ट लाइट एवं लालजी टंडन चौक के सौंदर्यीकरण कार्यों का हुआ लोकार्पण
लखनऊ। माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने बुधवार को जोन-6 के चौक कालीजी वार्ड में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्र में बेहतर प्रकाश व्यवस्था, यातायात सुगमता एवं सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों को जनता को समर्पित किया गया।
कार्यक्रम में नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार, माननीय कार्यकारिणी सदस्य एवं स्थानीय पार्षद श्री अनुराग मिश्रा ‘अन्नू’, चीफ इंजीनियर (सिविल) श्री महेश वर्मा, चीफ इंजीनियर (आरआर) श्री मनोज प्रभात, व्यापारी नेता श्री उत्तम कपूर, श्री आनंद रस्तोगी, श्री संजीव झिंगरन, श्री लखन अग्रवाल, जोनल अधिकारी जोन-6 श्री अमरजीत यादव, अधिशासी अभियंता जोन-6 श्री ओम प्रकाश यादव सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
*36 लाख रुपये की लागत से सुदृढ़ हुई प्रकाश व्यवस्था*
महापौर ने 36 लाख रुपये की लागत से स्थापित 74 नए स्ट्रीट लाइट पोल एवं प्रकाश व्यवस्था के कार्यों का उद्घाटन किया। इन कार्यों से क्षेत्र की गलियों एवं प्रमुख मार्गों पर रोशनी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी, जिससे नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और सुरक्षा भी बढ़ेगी।
*प्रमुख चौराहों और मार्गों पर लगीं 4 हाईमास्ट लाइटें*
क्षेत्र को आधुनिक प्रकाश व्यवस्था से जोड़ते हुए चौक चौराहा, खुन-खुन जी मार्ग, कमला नेहरू मार्ग एवं राज नारायण खन्ना मार्ग पर 4 हाईमास्ट लाइटें स्थापित की गई हैं। इन हाईमास्ट लाइटों से प्रमुख मार्गों एवं व्यस्त चौराहों पर पर्याप्त प्रकाश उपलब्ध होगा, जिससे क्षेत्र की सुंदरता और सुरक्षा दोनों में वृद्धि होगी।
*लालजी टंडन चौक के सौंदर्यीकरण कार्यों का भी हुआ उद्घाटन*
महापौर ने 14 लाख रुपये की लागत से कराए गए परम श्रद्धेय लालजी टंडन चौक के सौंदर्यीकरण, सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का भी लोकार्पण किया। इन कार्यों से क्षेत्र का स्वरूप और अधिक आकर्षक बनेगा तथा नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं प्राप्त होंगी।
*विकास कार्यों से क्षेत्र को मिलेगा नया स्वरूप : महापौर*
इस अवसर पर महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने कहा कि नगर निगम लखनऊ शहर के सभी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। प्रकाश व्यवस्था, सड़क, नाली एवं सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों के माध्यम से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग से लखनऊ को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और विकसित शहर बनाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।