यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास, 5-कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर-कमलों द्वारा नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यीडा क्षेत्र में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक संचालित होने वाली उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की 45 इलेक्ट्रिक बसों के फ्लैग ऑफ व नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
क्षेत्र में हरित और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की यह पहल आमजन के लिए यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुलभ और प्रदूषण-मुक्त बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दया शंकर सिंह राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी संजय प्रसाद अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री दीपक कुमार जी इंफ्रास्ट्रक्चर एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, श्री अवनीश कुमार अवस्थी जी सलाहकार माननीय मुख्यमंत्री जी सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।