मध्यप्रदेश से कांग्रेस की राज्य सभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने दिल्ली में की प्रेस वार्ता

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

मीनाक्षी नटराजन बोलीचुनाव आयोग द्वारा कहा गया कि मैंने राज्यसभा नामांकन के फॉर्म 26 में जानकारी छिपाई।
फॉर्म 26 में इन बातों का ब्यौरा मांगा जाता हैं
राजनीतिक दल की जानकारीमतदाता सूची में उम्मीदवार का क्रमांक उम्मीदवार का फोन नंबर, ई-मेल आदि जानकारियां
पैन और इनकम टैक्स रिटर्न की जानकारी
⦁ संपत्ति और अन्य चीजों का विवरण
लेकिन वो बिंदु जिन पर ये सारी बातें शुरू हुईं, वो हैं उम्मीदवार के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों का विवरण उन मामलों का विवरण जिसमें उसे किसी दंडनीय अपराध के लिए दोषी ठहराया गया हो
मैंने फॉर्म 26 में यही जानकारी दी कि मुझ पर ऐसा कुछ भी लागू नहीं है… क्योंकि मुझ पर एक लीगल नोटिस है, जिसका अदालत ने संज्ञान तक नहीं लिया है।
ऐसी जानकारी देने के लिए फॉर्म 26 में कोई कॉलम नहीं था, जिसमें कहा गया हो कि आपको प्राइवेट कंप्लेंट की भी जानकारी देनी होगी।
अगर ऐसा कोई कॉलम होता, तो हम ये सूचना जरूर देते।
ये बिल्कुल साफ है- न फॉर्म में कोई कमी थी और न ही मांगी गई कोई जानकारी छिपाई गई। जो भी जानकारी मांगी गई, वो फॉर्म 26 के तहत दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *