नेता विपक्ष एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर बोला तीखा हमला

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

सोशल मीडिया पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा कि अन्तर्राष्ट्रीय जल में तीन दिन में तीन जहाज़ों पर अमेरिकी हमलों में तीन भारतीयों की मृत्यु हो गई। और हमारे सी कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम? एक शब्द तक नहीं।

जब कोई विदेशी ताकत किसी भारतीय की हत्या करे, तो प्रधानमंत्री को बोलना पड़ता है। लेकिन मजाल है जो ये एक शब्द बोल जाएं।
अगले हफ्ते G7 में, हमारे नाविकों की हत्या के बस चंद दिनों बाद, मोदी जी मुस्कुराएंगे, गले मिलेंगे और समझौते करेंगे – मगर, उन तीन भारतीयों के लिए उनके पास एक शब्द भी नहीं होगा।
कॉम्प्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री भारत माता के बेटों की रक्षा नहीं कर सकते, क्योंकि जिन्होंने उन बेटों की जान ली उन्हें नाराज़ करने की इनमें न हिम्मत है, न ताकत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *