यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
आज महानगर कार्यालय में आयोजित मासिक संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी द्वारा की गई । बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों एवं विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।
भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बैठक में कहा कि संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन हुआ तथा आगामी कार्ययोजनाओं की रूपरेखा निर्धारित की गई। कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन और सतत जनसंपर्क के माध्यम से संगठन को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया गया।
बैठक में भाजपा लखनऊ महानगर के पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।