गीतापल्ली कॉलोनी में भाजपा का विशेष जनसंपर्क अभियान, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद ने प्रबुद्ध जनों से किया संवाद

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत कैंट विधानसभा स्थित कैंट मंडल एक की गीतापल्ली कॉलोनी में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने प्रबुद्ध जनों से भेंट कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं की जानकारी साझा की तथा 12 वर्षों की उपलब्धियों से संबंधित पत्रक वितरित किए।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, किसानों के हितों की रक्षा तथा देश की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता है।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को धरातल पर उतारने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं तथा नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनके सुझाव भी प्राप्त कर रहे हैं।

जनसंपर्क अभियान के दौरान विद्यालय प्रबंधक के.के. शुक्ला, अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह, सेवा निवृत्त इंटेलिजेंस अधिकारी अशोक कुमार तिवारी, व्यवसायी विजय, सेवा निवृत्त उपलेखाधिकारी आर.एस. राय एवं सेवा निवृत्त डिप्टी सेक्रेटरी सूर्य प्रसाद यादव के आवास पर पहुंचकर उन्हें केंद्र सरकार के 12 वर्षों के विकास कार्यों से संबंधित पत्रक प्रदान किए गए और विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

भाजपा लखनऊ महानगर के मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि अभियान में महानगर उपाध्यक्ष विनायक पांडेय, कैंट मंडल अध्यक्ष राजन वर्मा,
पार्षद प्रतिनिधि आदर्श मिश्रा पार्षद सुधीर मिश्रा, श्रवण नायक, मिश्रा, पीयूष दिवान, प्रदीप तिवारी, महामंत्री प्रशांत मिश्रा, उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, मोहित कपूर, अनूप तिवारी, सुनील बाजपेई, प्रद्योत शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए प्रबुद्ध जनों से जनसंपर्क किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *