समाजवादी पार्टी, के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने विश्वविद्यालय में धरना दे रहे छात्रों से की मुलाकात

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ विश्वविधालय के वीसी द्वारा फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले निष्कासित छात्र प्रेम प्रकाश, शशि प्रकाश एवं हर्षित शुक्ला से नेता विपक्ष श्री माता प्रसाद पांडेय ने मुलाकात की।
नेता विरोधी दल श्री माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि निष्कासित छात्रों की परीक्षा आज थी। छात्रों को निष्कासन के साथ परीक्षा से वंचित कर देना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने छात्रो की समस्याओं को सुना। छात्रांे ने कहा कि धरना स्थल पर पानी, बिजली काट दी गयी है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी प्रदीप शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छात्र सभा महेंद्र यादव, अतुल शुक्ला राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा, अक्षत पांडेय, राजपूत साहू, अमन धानुक, अनमोल शर्मा, अंकित शुक्ला, प्रिंस कुमार, शिव यादव, बॉबी धानुक इत्यादि साथी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *