यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊ केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर निगम लखनऊ द्वारा संचालित जन चौपाल अभियान के अंतर्गत शनिवार को जोन-6 के मा० कल्याण सिंह वार्ड एवं मा० लालजी टंडन वार्ड में जन चौपाल का आयोजन किया गया। दोनों जन चौपालों में क्षेत्रीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए अपनी समस्याएं एवं सुझाव अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखे।
*मा० कल्याण सिंह वार्ड में सुनी गईं जन समस्याएं*
मा० कल्याण सिंह वार्ड में राम लाल लॉन, काकोरी मोड़, नरौना में आयोजित जन चौपाल में स्थानीय नागरिकों ने सीवर व्यवस्था, खाली प्लॉटों में कूड़ा डाले जाने, पेयजल आपूर्ति तथा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। नागरिकों ने क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जल निकासी संबंधी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की।
जन चौपाल में प्राप्त शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
इस अवसर पर पश्चिम विधानसभा के उपविजेता श्री अंजनी श्रीवास्तव जी, हैदरगंज तृतीय वार्ड के पार्षद श्री धर्मेंद्र सिंह जी, मा० कल्याण सिंह वार्ड के उपविजेता डॉ. मोहन लाल पासी जी, अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव जी, जीएम जलकल श्री कुलदीप सिंह जी, जोनल अधिकारी जोन-6 श्री अमरजीत यादव जी, जोनल सेनेटरी ऑफिसर श्री राजेश कुमार जी सहित अन्य अधिकारी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
*मा० लालजी टंडन वार्ड में भी सुनी गईं नागरिकों की शिकायतें*
सायं 06 बजे मा० लालजी टंडन वार्ड स्थित बरावन खुर्द पार्क में आयोजित जन चौपाल में नागरिकों ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, साफ-सफाई व्यवस्था, सीवर ओवरफ्लो, पेयजल आपूर्ति तथा सड़क निर्माण से संबंधित समस्याएं रखीं। क्षेत्रीय नागरिकों ने जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।
जन चौपाल में उपस्थित अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर पश्चिम विधानसभा के उपविजेता श्री अंजनी श्रीवास्तव जी, नगर निगम उपाध्यक्ष श्रीमती चरनजीत गांधी जी, नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार जी, अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव जी, जीएम जलकल श्री कुलदीप सिंह जी, जोनल अधिकारी जोन-6 श्री अमरजीत यादव जी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं मा० लालजी टंडन वार्ड की पार्षद श्रीमती रौशनी रावत जी, बालागंज वार्ड की पार्षद श्रीमती कमलेश कुमारी जी, भाजपा नेता श्री कृष्ण कुमार लोधी जी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक भी मौजूद रहे।
*जन चौपाल के माध्यम से हो रहा समस्याओं का समाधान*
नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार ने कहा कि जन चौपाल अभियान के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं को स्थानीय स्तर पर सुनकर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम द्वारा जनसुविधाओं से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण एवं नागरिकों के साथ सतत संवाद स्थापित करने का प्रयास निरंतर जारी है।