बिहार कांग्रेश अध्यक्ष द्वारा मीडिया को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर किया तीखा प्रहार

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

देश में पिछले 12 वर्षों से संवैधानिक संस्थाओं को गुलाम बनाकर, वोट लूटकर और देश के मुट्ठीभर उद्योगपतियों की मदद से सत्ता पर काबिज मोदी सरकार अपने कार्यकाल का फर्जी गुणगान कर जनता को पुनः एक बार गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

मोदी सरकार के 12 वर्षों का सारांश यही है कि आज देश का छात्र, नौजवान, किसान, व्यवसायी, अधिकारी—सब परेशान हैं, सब दुःखी हैं। खुश हैं तो केवल ‘मोदी मित्र’ और सरकारी पैसे पर प्रचार के काम में लगे कुछ चंद पत्रकार।

आज 12 साल की इस जनविरोधी, लोकतंत्र-विरोधी, संविधान-विरोधी, गरीब-विरोधी, युवा-विरोधी, महिला-विरोधी एवं किसान-विरोधी सरकार का पूरा रिपोर्ट कार्ड बिहार प्रदेश कांग्रेस द्वारा मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इस अति महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार , ने संबोधित किया। इस मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग चेयरमैन राजेश राठौर, प्रदेश प्रवक्ता डॉ स्नेहाशीष वर्धन जी एवम् अन्य वरिष्ठ नेतागण मौजुद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *