यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी
डॉ. राजेश्वर सिंह: विकास दर्शन रथ के जरिए असर खेड़ा में जनकल्याणकारी योजनाओं का हुआ व्यापक प्रचार-प्रसार, माँ तारा शक्ति रसोई से हुई भोजन सेवा
सरोजनीनगर परिवार तक विकास, सेवा और जनकल्याण की जानकारी प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से आज ग्राम पंचायत कुडा ईटगांव के मजरा असर खेड़ा में विकास दर्शन रथ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्रवासियों को सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में संपन्न विभिन्न विकास कार्यों, जनहितकारी योजनाओं एवं लोककल्याणकारी पहलों से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रवासियों को कैलेंडर वितरित किए गए। साथ ही माँ तारा शक्ति निःशुल्क रसोई केंद्र के माध्यम से भोजन सेवा प्रदान की गई। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर विकास कार्यों के प्रति संतोष और उत्साह व्यक्त किया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रामलल्ली, रीतू सिंह, मधु सिंह (केंद्र संचालिका), गुड़िया रावत (कार्यकर्ता सदस्य), बबली कनौजिया, सलमा बानो, राजरानी कनौजिया, विमला देवी (समूह सखी एवं सिलाई केंद्र संचालिका), रानी देवी (समूह अध्यक्षा), नीलम (पंचायत सहायक), अनीता (समूह अध्यक्षा), सीमा गौतम, रीता देवी, मोहम्मद सलीम (अल्पसंख्यक जिला मंत्री), राम चंदर (प्रतिनिधि प्रधान), सोनू पाल, शिवा पाल, मोनू पाल, अखिलेश गौतम, रामलखन कुमार, शक्तिकान्त त्रिवेदी (पूर्व प्रधान), संजय रावत (बूथ अध्यक्ष), राम विलास, अंशु पाल, विजय पाल एवं दिनेरा सिंह (पूर्व प्रधान) उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि विकास दर्शन रथ केवल योजनाओं की जानकारी देने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह सरोजनीनगर परिवार और क्षेत्रवासियों के बीच निरंतर संवाद, विश्वास एवं जनभागीदारी को मजबूत करने वाला सशक्त अभियान है। इस पहल के माध्यम से विकास की उपलब्धियों को सीधे जनता तक पहुँचाने और उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का सतत प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम का समापन क्षेत्र के समग्र विकास, जनसेवा और जनकल्याण के संकल्प को और मजबूत करने के साथ हुआ।