पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह द्वारा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के साथ कटरा बाजार और करनैलगंज में देश प्रदेश में बढ़ती महंगाई चरमराती कानून व्यवस्था के विरोध में किया प्रदर्शन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

गोंडा जनपद के कटरा बाजार और करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री श्री योगेश प्रताप सिंह और पूर्व विधायक कटरा बाजार बैजनाथ दूबे ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ देश व प्रदेश में बढ़ती महंगाई, आसमान छूती बिजली दरों, डीजल-पेट्रोल-रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि और सूबे की चरमराती कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष गोंडा श्री अरशद हुसैन की अगुवाई में महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित 22 सूत्रीय (ज्ञापन) एसडीएम करनैलगंज सुश्री नेहा मिश्रा को दिया गया।
प्रदर्शन के दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हाथों में सरकार विरोधी नारे लिखी तख्तियां लेकर महंगाई ने तोड़ी कमर, जवाब दो भाजपा सरकार, रसोई हुई बेहाल, भाजपा जिम्मेदार, महंगे सिलेंडर, महंगा तेल, भाजपा सरकार पूरी तरह फेल,चंदाचोर गद्दी छोड़ जैसे गगनभेदी नारे लगाते हुए तहसील परिसर और एसडीएम कार्यालय की तरफ कूच किया।
पूर्व जिलाध्यक्ष पूर्व विधान परिषद सदस्य श्री महफूज खां साहब, प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह, ने कहा कि जब तक जनता को आर्थिक शोषण से राहत नहीं मिलती, यह विरोध प्रदर्शन रुकने वाला नहीं है।
प्रदर्शन और मार्च में मुख्य रूप से लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव,रामकुमार शुक्ला,मोहसिन खान,हरेंद्र प्रताप सिंह पूर्व प्रधान,उत्तम सिंह विधानसभा अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड कटरा बाजार,पंकज गोस्वामी जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी, मोहम्मद जकी (पूर्व प्रत्याशी),चंद्रशेखर सिंह,नितिन यादव,संदेश यादव,इस्माइल वैद्य ,परिक्रमा महाराज,राजू शुक्ला जिला उपाध्यक्ष,रिंकू तिवारी कोचा कासिमपुर,अर्जुन बाबा,रामशंकर शुक्ला, बुलटु तिवारी,गिरीश दुबे,नंदकिशोर ओझा,विनोद शुक्ला (सपा नेता),अजय तिवारी नूरपुर,राम धीरज, कुलदीप मणि श्रीवास्तव (एडवोकेट),सौरभ तिवारी लंबरदार,नीतीश तिवारी,प्रमोद वर्मा अरमान अंसारी,अरबाज खान, मुकीद खान,शंकर गोपाल तिवारी,चंद्रमणि पांडेय तिलका,आबू,विकास पंडित,विनोद दुबे,रामकुमार मिश्रा(प्रधान),सुल्तान प्रधान,बब्बू पांडेय,हरिओम तिवारी,रिशु तिवारी,भगौती मिश्रा,अरविंद शुक्ला एडवोकेट,राजू चौबे बसालतपुर,रुद्रनाथ मिश्रा,दिनेश यादव पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड,शमीम अच्छन पूर्व चेयरमैन,फहीम भाई जिला उपाध्यक्ष,प्रवेश सिंह एडवोकेट,वकार खान विधानसभा अध्यक्ष कटरा बाजार,नन्हे बाबा,सुनील दीक्षित,मोहर्रम अली पूर्व प्रधान,अरशद अंसारी चेयरमैन, लल्ला शुक्ला, छल्लर दूबे,संत प्रकाश यादव,पवन यादव,पिंटू तिवारी,राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *