समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राहुल भारती की उपस्थिति सैकड़ों बाल्मीकि जाटव समाज के बसपा के कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की समाजवादी पार्टी की सदस्यता

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

हापुड़ जनपद समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राहुल भारती ने गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के सैहल गांव में आयोजित पीडीए पंचायत में भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संविधान बदलने की साजिश कर रही है और दलितों के आरक्षण पर सीधा प्रहार कर रही है।
डॉ. भारती ने कहा भाजपा ने दलितों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। सपा की सरकार में ही सभी वर्गों का हित सुरक्षित है। श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में पीडीए की सरकार बनने पर हर व्यक्ति को बिना भेदभाव रोजगार और सम्मान मिलेगा। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि दलित समाज इस बार सपा की सरकार बना कर ही दम लेगा।
पीडीए पंचायत के दौरान सैकड़ों जाटव व वाल्मीकि समाज के बसपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. राहुल भारती के सम्मुख समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसे क्षेत्र में बसपा के लिए बड़ा राजनीतिक नुकसान माना जा रहा है। इससे पूर्व मेरठ आगमन पर सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव किशन जाटव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डॉ. राहुल भारती का जोरदार स्वागत किया। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी चौक पर वीरेंद्र जाटव, हसनपुर कला गढ़ रोड पर जग्गी प्रधान तथा गढ़ चौराहे पर राष्ट्रीय प्रवक्ता एड. अशोक चौहान के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम हुए।
कार्यक्रम संयोजक कुलदीप वाल्मीकि,राष्ट्रीय सचिव समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, विशिष्ट अतिथि सुधीर चौहान, राष्ट्रीय प्रवक्ता समाजवादी पार्टी, प्रोफेसर श्री धर्मेंद्र यादव राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रभारी हापुड़, इसरार चौधरी प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी, किशन सिंह जाटव राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ रहे। मुकेश वाल्मीकि जिला उपाध्यक्ष,रिजवान चौधरी विधानसभा अध्यक्ष गढ़मुक्तेश्वर समाजवादी पार्टी,साहिल खान भदस्याना मीडिया प्रभारी, श्री पाल जिद्दी साहब वाल्मीकि, आशुतोष शर्मा पूर्व राष्ट्रीय सचिव समाजवादी छात्र सभा, अंकित भड़ाना पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी, विक्रम गुर्जर बिन्दर कश्यप, अंकित कौशिक, अभिषेक यादव, पीयूष वाल्मीकि प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी छात्र, विनीत वाल्मीकि, सौरभ कुमार लोधी विधानसभा उपाध्यक्ष गढ़मुक्तेश्वर डॉ. अनुज कौशिक, राष्ट्रीय सचिव पुष्पेंद्र रावत पूर्व ब्लाक प्रमुख, जिला महासचिव व्यापार सभा विपुल गुप्ता, राजीव सिंह, काशी जाटव, लखन जाटव, साहिल जाटव, मोहित यादव, अंकुश, सुंदर जाटव, अवनीश चौधरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *