लखनऊ विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि को लेकर धरने पर बैठे छात्रों की बीच पहुंची सपा नेत्री पंडित शर्मिला महाराज ने किया आवाहन अभिभावक दे छात्रों को समर्थन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ फीस वृद्धि का विरोध करने लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा निष्कासित छात्र प्रेम प्रकाश, प्रिंस प्रकाश, हर्षित शुक्ला को न्याय दिलाने के लिए धरना चल रहा है परंतु आज तक विश्वविद्यालय प्रशासन एवं सरकार का कोई भी प्रतिनिधि निष्कासित छात्रों की सुध लेने नहीं आया।
लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष डॉ, नीरज जैन आजमगढ़ से गुड्डू खान, पप्पू यादव, निसार हुसैन, विक्की महाजन, आयशा, बंदना शुक्ला, सुमन झा, सर्वेश चौरसिया, सफीक, परवेज, हर्ष, राधा वर्मा, मोहन, मनीष सिंह, कल्लू सोनकर, शिव गुड्डू सोनकर, भारती रावत आदि ने भी निष्कासित छात्रों को न्याय दिलाने के लिए धरना दिया।
समाजवादी पार्टी की नेत्री पं0 शर्मिला महाराज ने धरना स्थल पर आवाहन किया कि लखनऊ विश्वविद्यालय में बड़ी संख्या में अभिभावक आकर अपना समर्थन दे। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही फीस वृद्धि और निष्कासन वापस नहीं लिया गया तो हमारे माननीय सांसद, विधायक, संसद और विधानसभा में भी इस मामले को उठाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *