केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जोन-4 में बुधवार को लगेगी जन चौपाल

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

– गोमती नगर वार्ड एवं कॉल्विन कॉलेज निशातगंज वार्ड के नागरिकों की सुनी जाएंगी समस्याएं

लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर निगम लखनऊ द्वारा संचालित जन चौपाल अभियान के अंतर्गत बुधवार, 17 जून 2026 को जोन-4 के गोमती नगर वार्ड एवं कॉल्विन कॉलेज निशातगंज वार्ड में जन चौपाल का आयोजन माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी की अध्यक्षता में किया जाएगा। जन चौपाल के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास को गति देने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने बताया कि जन चौपाल नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधे संवाद का एक प्रभावी मंच है। इस अभियान के माध्यम से गृहकर, सफाई व्यवस्था, पेयजल, सीवर, मार्ग प्रकाश, अतिक्रमण, सड़क निर्माण एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित शिकायतों एवं सुझावों को सुनकर उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि बुधवार को शाम 04:00 बजे गोमती नगर वार्ड की जन चौपाल मारुति पुरम पार्क में आयोजित की जाएगी, जबकि शाम 06:00 बजे कॉल्विन कॉलेज निशातगंज वार्ड की जन चौपाल बी-ब्लॉक, बाल्दा कॉलोनी पार्क में आयोजित होगी। दोनों जन चौपालों में संबंधित जनप्रतिनिधि, नगर निगम एवं जलकल विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जिससे नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

महापौर ने क्षेत्रीय नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जन चौपाल में सहभागिता कर अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखें तथा अपने क्षेत्र के विकास में सहभागी बनें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जन चौपाल में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *