यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
कैलिया पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है, उसने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किए गए जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अतिरिक्त धारा भी बढ़ाई है।
थानाध्यक्ष कैलिया अवनीश कुमार ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी रामकुमार निवासी ग्राम किशुनपुरा थाना कैलिया को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से चोरी किया गया एक मंगलसूत्र, मनचली पांच लाकेट, एक चांदी का बिछुआ, हाफ पेटी, पायल, चार जोड़ी चांदी की बिछिया, कछुआ छाप चांदी की अंगूठी व 790 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि चोरी गई संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार उरई भेज दिया गया