निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 19 को, मोतियाबिंद की भी जांच होगी

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

कोंच नगर में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 19 जून को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में आंख, नाक, कान, गला एवं सिर रोगों से संबंधित मरीजों की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा। शिविर का आयोजन कोंच के विमल क्लीनिक, मार्कंडेयश्वर तिराहा, उरई रोड पर 19 जून शुक्रवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। शिविर में मरीजों की निःशुल्क जांच के साथ दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर में डॉ. अमन आनंद (एमबीबीएस) जनरल फिजिशियन एवं सर्जन मरीजों का परीक्षण कर परामर्श देंगे। वहीं विशेष सुविधा के तहत मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए भी मरीजों का चयन किया जाएगा।आयोजकों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *