ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
पीलीभीत जनपद के विधानसभा पूरनपुर में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी एवं जनहित, पूरनपुर के विभिन्न मुद्दों को लेकर सपा नेता राजकुमार राजू ने कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकालकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपजिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों, नौजवानों, छात्रों, महिलाओं एवं समाज के वंचित वर्गों से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम उपजिलाधिकारी, पूरनपुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय समस्याओं के साथ-साथ प्रदेश एवं देश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा एवं कार्यक्रम संयोजक राजकुमार राजू के कार्यालय से समाजवादी एकत्र हुए, जहां से समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री जगदेव सिंह जग्गा की अगुवाई में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक कोतवाली रोड होते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष श्री संजय सिंह यादव ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
इस दौरान प्रमुख रूप से सर्वश्री नोमान वारसी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छात्र सभा, पवन सिंह यादव, संजय खान, मीता सिंह, ओम शर्मा, मो.सरताज, नौशाद गाजी, स्तीश वर्मा,भगवान दीन वर्मा, प्रशांत अवस्थी, उमाशंकर यादव पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, कल्याण सिंह सरोज, ओम शर्मा, सतीश चन्द्र वर्मा, नसरूद्दीन उर्फ पच्छू, डॉ. हसनैन अहमद, बाबू हसन, अशफाक अहमद, राम स्वरुप पाल, हरिनाराथ यादव, सईद हसन, सपा मजदूर सभा जिलाध्यक्ष मो. तुफैल अहमद खां, रामकुमार वर्मा, अहीद खान, कृष्णा शंकर वर्मा, गंगाराम, दीन दयाल, विनोद कुमार, लालाराम वर्मा, विजयपाल सागर, ज्ञानेंद्र सिह, राधे सिंह, शिव कुमार यादव, वीरेन्द्र सिंह, राधे सिंह, विश्वकुमार यादव, डॉ. राजकुमार यादव, नजमुल हसन खान, रूपेश कुमार, गुलफाम, जवाहर सिंह, सरताज खान, फिरोज खान, शहीम खान, कमालुद्दीन खान, ऐश मोहम्मद, मीर मोहम्मद, मोहित यादव, शोभित यादव, मनीष कुमार, राधेश्याम, भरत, गजेंद्र, शिवकुमार पटेल, रामपाल पटेलपुर, धर्मेंद कुमार पटेलपुर, भगवान रविन्द्र कुमार, शिवशंकर मेघवंकर, सुमित वर्मा, बृजपाल, प्रमोद, नरेश कुमार, अजिम वर्मा, धीरज पाल, नन्हेलाल, विनोद बृजमोहन, रामगुलाम, फूलचंद्र, कमलेश कुमार, इरशाद, इस्लामुद्दीन आदि नेतागण, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।