यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
आज उज्जैन मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश डॉ मोहन यादव एवं कैबिनेट मंत्री कैलाश विजय वर्गीय के साथ ‘सिंहस्थ-2028’ की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने हेतु लगभग ₹778 करोड़ की लागत से निर्मित किए जा रहे 29.15 किलोमीटर लंबे नवीन घाटों के निर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया।
सिंहस्थ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सनातन आस्था, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक विरासत का विराट प्रतीक है। करोड़ों श्रद्धालुओं के इस महापर्व को सुरक्षित, सुविधाजनक और दिव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं तथा निर्माण कार्यों की समीक्षा कर समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा – निर्देश दिए।