जुलाई को आयोजित होगा नगर निगम लखनऊ का संपूर्ण समाधान दिवस

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

– नागरिकों से समय पर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने की अपील

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के लिए आयोजित किए जाने वाले ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन 03 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को किया जाएगा। इस दौरान शहरवासी अपनी समस्याएं एवं शिकायतें सीधे संबंधित अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।

*समस्याओं के समाधान के लिए मिलेगा एक मंच*

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान नागरिक जल निकासी, सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट, गृहकर, अतिक्रमण तथा नगर निगम से संबंधित अन्य समस्याओं एवं शिकायतों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

*नगर निगम ने की सहभागिता की अपील*

नगर निगम लखनऊ ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 03 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में समय से पहुंचकर अपनी शिकायतें दर्ज कराएं और इस जनहितकारी पहल का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *