अब आपको अलीगढ़ में ही मिलेगा आगरा मथुरा की कचौड़ियों का जायका

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

अलीगढ़*सुबह उठकर जब बाजार में निकलते हैं तो सबसे ज्यादा भीड़ हमें कचौड़ी की दुकानों पर देखने को मिलती है जिसे देखकर ये कहने में कोई गुरेज़ नहीं कि अलीगढ़ का व्यक्ति नाश्ते में सबसे ज्यादा कचौड़ी पसंद करता है इसलिए आज ये खबर खास तौर पर कचौड़ी खाने वाले उन शौकीनों के लिए है जो अलीगढ़ के साथ साथ मथुरा और आगरा की भी कचौड़ियों को सबसे ज्यादा पसंद है और ऐसे लोगों की पसंद को पूरा करने के लिए अलीगढ़ की पवित्र धरती पर श्री जी की रसोई का भव्य शुभारंभ किया जा रहा है।आपको बता दें कि श्री जी की इस रसोई का भव्य शुभारंभ 24 जुलाई दिन शुक्रवार को कनखल हरिद्वार के पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े से आने वाले महामंडलेश्वर सुरेन्द्रानंद गिरी जी महाराज और एमएलसी चौधरी ऋषि पाल सिंह के कर कमलों से किया जाएगा और इस रसोई के संचालकों का दावा है कि इस रसोई में कचौड़ी के शौकीनों को बिल्कुल आगरा और मथुरा की कचौड़ियों जैसा जायका मिलेगा।सूत्रों की मानें तो यहां आगरा और मथुरा के प्रसिद्ध स्वाद का आनंद आएगा और यहां की बेड़ई,जलेबी और समोसे भी आपके जुबान की बल्ले बल्ले कर देंगे।इस रसोई का शुभारंभ 24 जुलाई दिन शुक्रवार को पूजा अर्चना एवं हवन: के साथ होगा और फिर सम्मानित अतिथियों द्वारा सांगवान सिटी और ओजोन सिटी मोड़, क्वार्सी रामघाट रोड पर इसका उदघाटन सवेरे ग्यारह बजे होगा। इधर इस रसोई के उदघाटन से पूर्व इस प्रतिष्ठान के संचालक दिनेश चौधरी,मुकेश कुमार और मनीष सिंह बताया कि उनके यहां गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और उनके यहां की जलेबी और कचौड़ी का स्वाद ऐसा होगा जो ग्राहक एक बार खाने के बाद दोबारा यहां आएगा ऐसा उनका विश्वास है जबकि श्री जी की इस रसोई का स्वाद आप होम डिलीवरी के माध्यम से भी उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *