अलीगढ़ उत्तर प्रदेश कर्नल नितिन भाटिया मेमोरियल ट्रस्ट ने जयगंज स्थित सराय काज़ी में लगाया नेत्र जांच शिविर

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश

*अलीगढ़* विदेश में बसने के बाद भी जिन लोगों के हृदय में मातृभूमि के प्रति श्रद्धा का भाव होता है वो लोग वास्तव में विरले ही होते हैं जबकि इसी की बानगी है योगेश भाटिया का परिवार जो आज भी विदेश में रहकर भारत देश में अंधता निवारण की दिशा में लगातार प्रयासरत है। आपको बता दें कि ये परिवार कर्नल नितिन भाटिया मेमोरियल ट्रस्ट के बैनर तले लोगों की सेवा करते हुए यहां विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर लोगों की आंखों की निःशुल्क जांच करता है बल्कि इस ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा जरुरतमंद लोगों को चश्मे वितरण करने के साथ साथ लोगों की आंखों के निःशुल्क ऑपरेशन भी कराए जाते हैं। इधर इसी क्रम में विगत दिवस ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने महानगर के जयगंज स्थित सराय काज़ी के राधा कृष्ण मंदिर पर नेत्र जांच शिविर लगाया जिसमें यहां 90 ओपीडी करने के बाद कुल 60 लोगों को चश्मे वितरित किए गए और कुल तीस मरीजों को सर्जरी के लिए पंजीकृत किया गया।इस दौरान यहां सभी मरीजों ने कर्नल नितिन भाटिया मेमोरियल ट्रस्ट के इस प्रकल्प की मुक्तकंठ से सराहना की और इस कैम्प में यहां पर शालिनी शर्मा,तनु शर्मा,सत्यदेव,प्रवीन कुमार,रुचि सक्सैना,शाहरुख खान, रूही वर्मा और साधना सिंह का विशेष सहयोग शामिल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *