ससुराल मेला देखने गए यूवक का पत्नी से विवाद के बाद अपने घर मे फंदे से लटका मिला शव

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

प्रयागराज के यमुनापार मे मेजा थाना क्षेत्र के सिरसा चौकी अंतर्गत पकरी सेवार गांव में पत्नी से विवाद के बाद 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सत्यनारायण सताई पुत्र उमा शंकर निषाद गुरुवार को अपनी पत्नी के साथ उसके मायके सीतामढ़ी गया था। वहां मेला लगा था। मेला देखकर घर लौटने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद वह नाराज होकर अकेले घर लौट आया, जबकि पत्नी मायके में ही रुक गई।

घर पहुंचकर सत्यनारायण ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे तक दरवाजा न खुलने परिजनों ने आवाज दी। जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़कर देखा गया तो युवक का शव छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटका हुआ था।(अमृत प्रभात हिंदी दैनिक)

*पुलिस जांच में जुटी*
सूचना मिलते ही सिरसा चौकी प्रभारी प्रभाकर शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

परिजनों ने बताया कि सत्यनारायण खेती और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *