यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
उत्तर प्रदेश सरकार ने मुफ्त राशन लेने वाले कार्डधारकों की सुविधा बढ़ाने के लिए नई व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। अब राशन वितरण के दौरान उचित दर की दुकानों पर आने वाले लोगों के लिए बैठने की कुर्सियां, पीने का साफ पानी और गुड़ या पेठा उपलब्ध कराया जाएगा। इन सुविधाओं का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी, जिससे कोटेदारों पर कोई अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। प्रदेश में करीब 3.65 करोड़ राशन कार्डधारक इस व्यवस्था का लाभ उठा सकेंगे। खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पांडेय ने बताया कि कई राशन दुकानों पर लाभार्थियों के बैठने की उचित व्यवस्था नहीं होने की शिकायतें मिल रही थीं। इसे देखते हुए कोटेदारों को कुर्सियां खरीदने के लिए सरकार वित्तीय सहायता देगी, ताकि राशन लेने आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।