अयोध्यापूराकलंदर थाना क्षेत्र के गंजा गांव में किराये के विवाद के बाद बवाल हुआ

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

अयोध्या होटल में कहासुनी और मारपीट के बाद 40-50 ग्रामीणों ने होटल का घेराव कर दिया।
सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले जाना शुरू किया।
आरोपियों को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने पुलिस पर दबाव बनाया।
पुलिस के मना करने पर ग्रामीणों ने पीआरबी 902 और 918 वाहनों पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।
हमले में पीआरबी 902 वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक होमगार्ड विजय वर्मा घायल हो गए।
अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने पर हमलावर मौके से फरार हो गए।
अनुपम पांडेय की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज हुआ।
चौकी प्रभारी अमरेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर 10 नामजद, एक अज्ञात महिला और 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, बलवा, तोड़फोड़ और पुलिस पर हमले समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और मामले की विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *