कौशाम्बी मूरतगंज को जिले का श्रेष्ठ ब्लॉक बनाने के लिए शिक्षक एकजुट होकर करें कार्य–बीईओ हिना सिद्दीकी

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

हर्रायपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र मूरतगंज में सोमवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी हिना सिद्दीकी की अध्यक्षता में एआरपी एवं प्रधानाध्यापकों की मासिक समीक्षा बैठक एवं संगोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में निपुण भारत मिशन,ऑपरेशन कायाकल्प तथा विभाग की विभिन्न प्राथमिकताओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान एआरपी (हिंदी) नरेश कुमार,एआरपी (गणित) प्रशांत त्रिपाठी एवं बीईओ हिना सिद्दीकी ने विद्यालय संचालन में आ रही व्यावहारिक समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके प्रभावी समाधान सुझाए। बीईओ ने निर्देशित किया कि सभी विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए, बच्चों की डिजिटल उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल एवं एमडीएम पर नियमित दर्ज की जाए,निपुण तालिका अद्यतन रखी जाए तथा टीएलएम आधारित शिक्षण को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। साथ ही ऑपरेशन कायाकल्प के 19 मानकों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने नवोदय विद्यालय एवं राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) के आवेदन समय से भरवाने तथा प्रेरणा डीबीटी से जुड़े कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने पर भी विशेष बल दिया।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार द्विवेदी एवं रत्नेश कुमार यादव ने शिक्षकों से आपसी समन्वय और आत्मीयता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक पूरी निष्ठा, समर्पण और एकजुटता के साथ कार्य करें, जिससे मूरतगंज ब्लॉक को जिले का श्रेष्ठ ब्लॉक बनाया जा सके।बैठक में एआरपी व्योमेश मिश्र (सामाजिक विज्ञान), शशिकला (विज्ञान), रविन्द्र नारायण मिश्र,आलोक कुमार द्विवेदी,राहुल पाण्डेय, दिलीप कुमार,ममता चौरसिया, मारुति नंदन त्रिपाठी सहित विकास खण्ड के बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एआरपी नरेश कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *