यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी
लखनऊ भारतीय जनता पार्टी, लखनऊ महानगर द्वारा गुरु पूर्णिमा (महर्षि वेदव्यास जयंती) पर्व अभियान के अंतर्गत महानगर के 123 मंदिरों में पहुंचकर संत-महात्माओं एवं पुजारियों का सम्मान किया गया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पुजारियों को पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नीरज सिंह इंदिरा नगर स्थित भूतनाथ मंदिर में पदाधिकारियों ने बाबा रुद्र नाथ महाराज जी को पुष्पमाला पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया तथा गुरु परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोधी एवं महानगर महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल ने टैगोर मार्ग स्थित बंदी माता मंदिर में जूना अखाड़ा के उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र पुरी जी महाराज एवं मनोहर पुरी महाराज का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर उन्हें फल, मिष्ठान एवं दक्षिणा अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
वहीं अलीगंज हनुमान मंदिर में पूरब विधायक ओ. पी. श्रीवास्तव ने पूजा-अर्चना के उपरांत मुख्य पुजारी का फल, मिष्ठान एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद लिया।
भाजपा लखनऊ महानगर के इस अभियान का उद्देश्य भारतीय संस्कृति में गुरु परंपरा के प्रति सम्मान एवं श्रद्धा का भाव जागृत करना तथा संत-महात्माओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना रहा। महानगर के विभिन्न मंदिरों में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।