यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी
– जोन-7 में मुख्य मार्ग, डिवाइडर और फुटपाथों की हुई व्यापक सफाई, पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाए गए पौधे
लखनऊ। नगर निगम लखनऊ द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित बनाने की दिशा में चलाए जा रहे अभियानों के क्रम में शनिवार को जोन-7 स्थित कुकरैल बांध रोड पर विशेष स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। नगर निगम के निर्देशन में लखनऊ स्वच्छता अभियान (एलएसए) के अंतर्गत आयोजित इस अभियान में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी श्री विनय राय जी एवं जोनल अधिकारी श्री विकास सिंह जी की प्रमुख उपस्थिति रही।
*मुख्य मार्ग से फुटपाथ तक चला व्यापक सफाई अभियान*
अभियान के दौरान नगर निगम एवं लखनऊ स्वच्छता अभियान की टीमों द्वारा कुकरैल बांध रोड के मुख्य मार्ग, रोड डिवाइडर एवं फुटपाथों की व्यापक सफाई की गई। इसके साथ ही यांत्रिक धुलाई कर सड़कों को साफ किया गया तथा झाड़ियों एवं अनावश्यक वनस्पतियों की कटाई कर पूरे क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाया गया।
*स्वच्छता के साथ हरियाली बढ़ाने पर भी नगर निगम का जोर*
नगर निगम द्वारा स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण और शहर में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण भी किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया गया।
*नगर निगम और लखनऊ स्वच्छता अभियान की टीमों ने निभाई सक्रिय भूमिका*
अभियान में नगर निगम के खाद्य एवं सफाई निरीक्षक श्री रूपेंद्र भास्कर जी, लखनऊ स्वच्छता अभियान के रीजनल डायरेक्टर श्री अभय रंजन जी, क्लस्टर हेड श्री अरुण कुमार सिंह जी, प्रोजेक्ट हेड श्रीमती आकांक्षा दीक्षित जी, पूर्व महाप्रबंधक (जलकल) श्री एस. के. वर्मा जी सहित नगर निगम एवं लखनऊ स्वच्छता अभियान से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सुदीक्षा फाउंडेशन के श्री शिवम पांडे जी एवं उनकी टीम ने भी अभियान में सक्रिय सहभागिता की।