प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
गोरखपुर ।जिला अस्पताल से 10 वर्षीय मासूम बालिका के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के सनसनीखेज मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में नगर निगम चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दीपशिखा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी ने उन पर कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता और स्वेच्छाचारिता का आरोप लगाते हुए विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।
इसके साथ ही थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह को भी तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस कार्रवाई को बालिका हत्याकांड में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवालों के बीच जवाबदेही तय करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। मामले की विभागीय जांच जारी है।