संचारी रोग नियंत्रण को लेकर पालिका टीम द्वारा चलाया गया विशेष सफाई अभियान

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश

*कोंच*(जालौन) नगर में दिन शनिवार की देर रात नगर पालिका परिषद द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया अभियान की शुरुआत नगर पालिका परिसर से हुई जो रामगंज सराफा बाजार होते हुए घंटाघर तक संचालित किया गया इस दौरान मुख्य मार्गों नालियों और सार्वजनिक स्थानों की व्यापक सफाई कराई गई ताकि नगरवासियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।
सफाई अभियान का उद्देश्य नगर में बढ़ रहे संचारी रोगों की रोकथाम के साथ-साथ सावन माह में मंदिरों और बाजारों में बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना रहा पालिका कर्मचारियों ने सड़क किनारे जमा कूड़ा-कचरा हटाया और नालियों की भी सफाई की इस दौरान सफाई नायक
सुनील विक्की ने बताया कि अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है उन्होंने कहा कि नगर के प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित रूप से सफाई कराई जा रही है जिससे लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
वहीं ईओ मोनिका उमराव ने बताया कि बरसात के मौसम में संचारी रोगों का खतरा बढ़ जाता है इसी को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है साथ ही सावन के पवित्र माह में मंदिरों और बाजारों में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है उन्होंने नगरवासियों से भी अपील की कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें और कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें।
अभियान के दौरान पालिका कर्मचारी सनी शंकर, शिवा अभय मीनू जितेंद्र सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *