ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
एटा जनपद की मारहरा विधानसभा के ग्राम भावन नगर में लोधी जनसंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत पीडीए पंचायत आयोजित की गई, जिस में पीडीए के लोगों ने भाग लिया, जिसमें लोधी समाज के लोग बड़ी तादाद में सम्मलित हुए।
पीडीए पंचायत को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री मानपाल सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोधी समाज का वोट लेने के लिए इस्तेमाल किया और झूठे वायदे किये। अब लोधी समाज जागरूक हो चुका है और आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में सहयोग देगा।
जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने कहा कि 2027 के चुनाव में कार्यकर्ताओं को वोटर लिस्ट में छूटे हुए नामों का फॉर्म 6 भरकर वोट बढ़वाने में सहयोग करे। पीडीए पंचायत को पूर्व विधायक अमित गौरव यादव, राष्ट्रीय सचिव लोधी राकेश राजपूत, प्रदेश सचिव प्रवेंद्र सिंह, यादराम वर्मा, सुमित राजपूत, विक्रम यादव, पुष्पलता, रामसेवक पहलवान, महेश वर्मा, हिमालय सिंह लोधी, अनिल प्रमुख, नवीन बघेल, भूपेंद्र प्रजापति आदि ने संबोधित किया। संचालन गिरीश यादव ने किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक अमर सिंह वर्मा बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह जाटव, नफीस गौरी, शाकिर हुसैन, विजय सिंह, प्रदीप यादव, मुमताजउद्दीन, डॉक्टर सतीश यादव आदि बड़ी तादाद में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे