यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश
समाजवादी पार्टी के विधायकों ने आज विधानसभा परिसर में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास अयोध्या में हुई रामधन की लूट, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, पेपर लीक, किसानों की समस्या, खाद की किल्लत, विफल कानून व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाला, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, जैसे जनहित के मुद्दों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया।
सिर पर लाल टोपी लगाए अपने हाथों में नारों की तख्तियां लिए समाजवादी पार्टी के सभी विधायकों ने भाजपा सरकार के विरोध में नारे लगाए। प्रदर्शन में प्रभु श्रीराम का पैसा कहाँ मिलेगा? बीजेपी के खाते में। चढ़ावा चोर, गद्दी छोड़। हर ओर बस एक ही शोर, ये भाजपाई है चंदा चोर। भगवान श्रीराम का धन, बीजेपी ने किया गबन जैसे नारों की गूंज रही। धरना-प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक श्री शिवपाल सिंह यादव, नेता विरोधी दल श्री माता प्रसाद पाण्डेय समेत पार्टी के सभी विधायक शामिल रहे