कांग्रेस बोलीविधान सभा के मानसून सत्र के तीसरे दिवस आज पूरा विपक्ष एक सुर में सरकार की नाकामियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ हुंकार भर रहा है

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश

विधान सभा परिसर स्थित किसानों के मसीहा, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा के समक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ के नेतृत्व में समूचे विपक्ष ने राम मंदिर निर्माण में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार एवं ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन किया।

प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण और उससे जुड़े कार्यों में वित्तीय अनियमितता एवं भ्रष्टाचार पूरे प्रदेश और देश की जन-भावनाओं के साथ बहुत बड़ा छलावा है। धर्म और आस्था के नाम पर हो रहे इस घोटाले पर सरकार चुप्पी साधे बैठी है। जनता के टैक्स के पैसों और श्रद्धालुओं के दान का हिसाब सरकार को देना ही होगा।

कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर इस भ्रष्ट तंत्र को बेनकाब करेगी और जब तक दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती, यह लड़ाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *