यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश
आज किसान नेता एवं पूर्व उपराज्यपाल स्वर्गीय सत्यपाल मलिक जी की प्रथम पुण्यतिथि पर बागपत स्थित उनके पैतृक गांव हिसावदा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रभारी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष-अनुसूचित जाति विभाग, राजेंद्र पाल गौतम ने सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए प्रभारी जी ने स्वर्गीय सत्यपाल मलिक जी के जनसेवा, किसानों के अधिकारों और सत्य के मार्ग पर चलने के संकल्प को रेखांकित किया।
इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी तथा राष्ट्रीय सचिव गण प्रदीप नरवाल व तौकीर आलम ने भी स्वर्गीय सत्यपाल मलिक जी को नमन कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सत्यपाल मलिक जी का किसानों और जनहित के लिए किया गया संघर्ष सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनकी निर्भीक आवाज़ और निस्वार्थ जनसेवा को यह देश हमेशा याद रखेगा।