हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी का महाअभियान बनाएं : आनंद द्विवेदी

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश

लखनऊ, 5 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा हर घर तिरंगा–तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत हलवासिया कोर्ट स्थित महानगर कार्यालय में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें लखनऊ प्रभारी एवं पूर्व उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह, टिंकू सोनकर, उपनेता देव शर्मा मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। कार्यशाला में अभियान की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी मंडलों एवं वार्डों के पार्षद, पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पूर्व उपाध्यक्ष एवं लखनऊ प्रभारी त्र्यंबक त्रिपाठी ने कहा कि 10 से 12 अगस्त तक प्रत्येक मंडल एवं वार्ड में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। यात्राएं शहीद स्मारकों से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों एवं बस्तियों से गुजरेंगी। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक नागरिकों को अभियान से जोड़ा जाए।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 13 अगस्त को जिला मुख्यालयों पर व्यापक तिरंगा यात्राएं आयोजित होंगी तथा 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर, प्रतिष्ठान एवं व्यापारिक संस्थानों पर तिरंगा फहराना सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान युद्ध वीरों, शहीदों एवं देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठियों, प्रदर्शनी एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही समाज के प्रबुद्धजन, पूर्व सैनिक, सुरक्षा कर्मी, सामाजिक एवं महिला संगठनों को अभियान से जोड़कर इसे जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *