यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश
महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में सुनी जाएंगी नागरिकों की समस्याएं
– सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक नागरिक दर्ज करा सकेंगे अपनी शिकायतें
लखनऊ। नगर निगम लखनऊ द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के लिए प्रत्येक माह के प्रथम शुक्रवार को आयोजित किए जाने वाले ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन अगस्त माह में 07 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को किया जाएगा। संपूर्ण समाधान दिवस मा० महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी की अध्यक्षता में आयोजित होगा, जिसमें शहरवासी नगर निगम से जुड़ी अपनी समस्याएं एवं शिकायतें सीधे संबंधित अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।
*समस्याओं के समाधान के लिए एक ही मंच पर मौजूद रहेंगे अधिकारी*
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान नागरिक जल निकासी, सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट, गृहकर, अतिक्रमण तथा नगर निगम से संबंधित अन्य समस्याओं एवं शिकायतों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए नगर निगम के सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
*नगर निगम ने शहरवासियों से की सहभागिता की अपील*
नगर निगम लखनऊ ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 07 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में समय से पहुंचकर अपनी शिकायतें दर्ज कराएं। नागरिक अपनी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखकर उनके समाधान के लिए नगर निगम की इस पहल का लाभ उठा सकते हैं।