मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हापुड़ द्वारा कांवड़ियों पर की गई पुष्प वर्षा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

सावन माह के पावन अवसर पर “बोल बम” के जयकारों के साथ जनपद हापुड़ से गुजर रहे कांवड़ियों पर आज जिलाधिकारी एवं पुलिस द्वारा हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया बृजघाट गंगा एवं छपकोली शिव मंदिर पर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के द्वारा हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा के दौरान कांवड़ियों ने लगाए मा ० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व बोल बम के जयकारे, जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीणा ने कांवड़ियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह आस्था और अनुशासन का पर्व है।कांवड़ियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीणा व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञान्न जय सिंह के द्वारा पुष्प वर्षा के दौरान बृजघाट गंगा एवं “हर हर महादेव” और “बोल बम” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कांवड़ियों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की है।।
पंडित मुरली धर शर्मा पत्रकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *