यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
हर्रायपुर कौशाम्बी सावन माह के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर विश्वनाथ प्रसाद महाविद्यालय,भिखनापुर, मूरतगंज में श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्रबंधक की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं,छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे परिसर में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा और भगवान शिव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि,शांति एवं खुशहाली की कामना की। सावन के दूसरे सोमवार के महत्व को देखते हुए महाविद्यालय परिसर में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई प्रबंधक द्वारा श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया।
इस दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना करते हुए सावन माह की धार्मिक परंपराओं एवं आस्था को बनाए रखने का संदेश दिया।कार्यक्रम में शामिल लोगों ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और भक्ति का विशेष अवसर है। ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों से लोगों में आपसी प्रेम,भाईचारा और सहयोग की भावना मजबूत होती है महाविद्यालय परिसर में आयोजित प्रसाद वितरण कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं को भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिला कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी श्रद्धालुओं,छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से कार्यक्रम संपन्न हुआ